Etawah: मरने से पहले पति ने बनाया वीडियो, बोला- हमने पत्नी की हत्या कर दी अब खुद मरने जा रहा हूं…फिर कर दिया ये कांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर, बोला हमने पत्नी की हत्या कर दी अब खुद मरने जा रहा हूं

इटावा, अमृत विचार। सैफई थानाक्षेत्र के नगला चैनसुख में अवैध संबंध के शक में रविवार की रात 12 बजे पति अवनीश उर्फ मनोज यादव 30 वर्षीय ने पहले अपनी पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज जिसमें घर वाले व ससुराल वाले सभी को निर्दोष साबित करते हुए पड़ोसी युवक पर पत्नी से अवैध संबंध होने के चलते जिम्मेदार ठहराया।

IMG-20240715-WA0003

पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटना रविवार देर रात 12 बजे की है। दो हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गई। 

नगला चैनसुख निवासी अवनीश उर्फ मनोज यादव 30 वर्षीय पुत्र जगदीश यादव ट्रक चालक था। जिसकी वर्ष 2015 में सोनम यादव 28 वर्षीय के साथ शादी हुई थी जिसके एक 7 वर्ष का बेटा भी है। 

पड़ोसी युवक से अवैध संबंध को लेकर अक्सर होती थी कहासुनी

मरने से पहले युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में पड़ोसी युवक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिस पर पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कही गई है और दोनों की मौत का जिम्मेदार भी पड़ोसी युवक को ही ठहरा रहा है।

संबंधित समाचार