Unnao: अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत हुए प्रदीप और प्रीति, रिश्तों की परख-एक अनोखा एहसास का हुआ विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत हुए प्रदीप और प्रीति

उन्नाव, अमृत विचार। ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर द्वारा अखिल भारतीय शिक्षक सम्मेलन में जिले के दो शिक्षकों को जिसमें हसनगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज की शिक्षिका प्रीति भारती व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा औरास के शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा को शिक्षा रत्न-2024 से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान लेखक डा. प्रदीप कुमार वर्मा की पुस्तक रिश्तों की परख-एक अनोखा अहसास का विमोचन भी किया गया। 

बता दें भारत के श्रेष्ठतम प्रकाशक मंडल अनहर्ड कंसाइंस द्वारा प्रकाशित किया गया है। मनुष्य सामाजिक व पारिवारिक संबंधों के प्रति भाग दौड़ के इस आर्थिक युग में खोता चला जा रहा है। बहुतायत की संख्या में संताने अपने माता-पिता से केवल संपर्क में ही रह रहे हैं। जैसे मानव जुड़ाव बचा ही न हो। 

रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और उन भावनाओं को बयां करती पुस्तक रिश्तों की परख अद्भुत काव्य संग्रह मानवीय संवेदनाओं से पूर्ण है। यह बातें ग्लोकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. पंकज मिश्र ने अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहीं। योगगुरु डॉ. भारत भूषण ने पुस्तक पर बारीक नजर डालते हुए कहा कि इस कठिन जीवन यात्रा में बहुत से उतार चढ़ाव व जटिलताएं आती हैं। 

किंतु मां हो या पिता, पत्नी हो या बहन जीवन के हर मोड़ में अपना किरदार निभाने से नहीं चूकते। इन्हीं अनोखे एहसासों को लेखक ने सबके सामने इस पुस्तक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मैने गौर किया है कि पुस्तक के माध्यम से लेखक ने मां के होने और न होने पर जीवन के सुख-दुःख को झलकाती व औरत की अस्मिता को तार-तार करने वाले समाज के कुछ पथभ्रष्ट लोगों की सच्चाई दिखाई है।

ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार