रुद्रपुर: गलत कार्य करने से टोका तो महिला को कर दिया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक महिला को गलत कृत्य करने से रोकना महिला को महंगा पड़ गया। आरोप था कि आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के शास्त्री नगर निवासी अफसाना ने बताया कि 13 जुलाई की रात्रि मकान के सामने स्थित किराए पर रहने वाली महिला छत पर किसी आदमी के साथ गलत कार्य कर रही थी। घर में बेटियां होने के कारण उन पर दुष्प्रभाव पड़ सकता था। जब उन्होंने आरोपी महिला को ऐसा करने से रोका तो उसने अभद्रता शुरू कर दी।

आरोप था कि 14 जुलाई की रात्रि सात बजे आरोपी महिला ने मकान मालिक के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई उसकी बेटी को भी बेरहमी से पीटना दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ग ई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार