अल्मोड़ा: बिजली की रोशनी से जगमग होगा एसएसजे परिसर
अल्मोड़ा, अमृत विचार। एसएसजे विवि में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से सोलर पैनल लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में परिसर के विभिन्न स्थानों में 50 से अधिक सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन पैनलों में उत्तराखंड की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करते हुए चित्र दर्शाए गए हैं।
दरअसल, परिसर में बेहतर बिजली व्यवस्था नहीं होने से खासकर रात के समय छात्र-छात्राओं समेत वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। रात के समय गुलदार आदि की धमक से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी थी। छात्रावास के पास भी अंधेरा होने से परेशानी बढ़ गई थी।
लेकिन अब शीघ्र ही इस परेशानी से निजात मिल सकेगी। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सौर उर्जा को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में भी यह शुरुआत है। सभी को अब सौर उर्जा से अपनी बिजली आपूर्ति करने के लिए के लिए प्रयास करने होंगे।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से जहां रात में चारों ओर लाइट की जगमग होगी। वहीं इन सोलर पैनलों में राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों जागेश्वर, बग्वाल, मोनाल, अल्पनाएं, चार धाम, नैनीताल, नंदा राजजात, कसारदेवी मंदिर, हुड़का, ढोल, दमुआं आदि के चित्र भी लाइट के साथ जगमगाएंगे।
