बागेश्वर: शादी के बाद दिल्ली से मायके जाने की बात कहकर पहुंची प्रेमी के घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। बागेश्वर जिले के राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ की एक युवती की शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों के समझाने पर भी युवती ससुराल नहीं लौटी। चर्चा है कि प्रेमी द्वारा जब युवती के ससुराल पक्ष को शादी में हुआ खर्च वहन करने की बात कही गई तब जाकर दोनों पक्षों में सहमति बनी। 

आपको बता दें कि गरुड़ में दो माह पूर्व युवती का विवाह दिल्ली से हुआ था, ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि दो दिन पूर्व महिला अपने मायके आई। सोमवार को विवाहिता अपने प्रेमी घर पहुंच गई और उसने घर लौटने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक मान मनौव्वल हुई लेकिन विवाहिता नहीं मानी। यह घटना दिनभर तहसील क्षेत्र में सुर्खियों में रही।

संबंधित समाचार