खटीमा: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने एक मनचले युवक के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
 
नगर के एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री को आए दिन एक लकड़ा परेशान करता रहता है और जगह-जगह पुत्री के साथ गंदी हरकतें करता है। इसके चलते पुत्री का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बताया है कि 13 जुलाई को करीब 6.30 बजे पुत्री मुख्य चौक पर आई थी तभी आरोपी बाइक से वहां पहुंच गया।
 
आते ही पुत्री को देख गंदे-गंदे कमेंट करने लगा। मना करने पर आरोपी युवक ने तेजाब से हमला करने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड 12 खेतलसंडा खाम निवासी विक्कू कुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 351/78/79 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार