लखनऊ: इस विभाग को रोजाना हो रहा है 2 करोड़ रुपये का लाभ, जानिये कैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से परिवहन विभाग को बड़ा फायदा मिल रहा है। रोजाना विभाग को 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इतना ही नहीं यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन 2 लाख के आसपास बढ़ गई है। यह जानकारी परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने दी है। 

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई के बाद से परिवहन निगम को लगभग चार करोड़ रुपए अतिरिक्त आय हुई है। साथ ही यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अभियान इसी तरह चलता रहा तो परिवहन निगम को कम से कम 50 से 60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा। यह चेकिंग अभियान करीब एक माह तक चलाया जाना है।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को 13.5 करोड़, 15 जुलाई को 16 करोड़ 80 लाख और 16 जुलाई को 18 करोड़ 42 लाख रूपये की आय  हुई है। अजीत कुमार सिंह के मुताबिक बिना परमिट, बिना फिटनेस चल रहे वाहनों से परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। प्राइवेट बसें अत्यधिक संख्या में संचालित हो रही है, जो परिवहन निगम की आय में सेंध लगाती है, लेकिन कार्रवाई से इन बसों के संचालन पर लगाम लगी है।

यह भी पढ़ें:-पंतनगर हो या रहीम नगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी, सीएम योगी से मिलकर खिले प्रभावित परिवारों के चेहरे

संबंधित समाचार