अल्मोड़ा: नेपाली श्रमिक पर पथराव किया, डंडे से सिर फोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नेपाली श्रमिक ने पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति पर डंडे से वार कर जान से मारने और गाली गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित नेपाली की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी कमल शर्मा ने लमगड़ा थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया कि मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी जाबद अख्तर का गांव में आना जाना है। बताया कि बीते सोमवार को रात जब वो अपनी पत्नी के साथ घर को जा रहा था तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू और उन पर पथराव कर दिया।

वहीं, एकाएक लाठी डंडो से उनपर वार कर दिया। जिससे उसको गंभीर छोटे आई है। कहा कि किसी तरह भागकर अपनी और पत्नी की जान बचाई। कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित नेपाली की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी पर पूर्व में भी बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के आरोप में लमगड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

संबंधित समाचार