प्रतापगढ़: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा/प्रतापगढ़ अमृत विचार। मोहर्रम पर बुधवार को बाबूगंज मियां का पुरवा से ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग ताजिया को बाबूगंज रेलवे क्रॉसिंग के आगे बने कर्बला में दफन करने जा रहे थे। मियां का पुरवा निवासी 32 वर्षीय वासिफ अंसारी पुत्र अब्दुल वाहिद हाथ में अलम (बड़ा झंडा) लिए हुए था। उसके ऊपरी हिस्से में लोहा लगा हुआ था। वासिफ रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था, तभी अचानक उसका झंडा ऊपर से गुजरी रेलवे हाईटेंशन तार में छू गया। छूते झंडा पूरी तरह से जलकर राख हो गया उसके कपड़े में भी आग लग गई थी। वासिफ गम्भीर रूप से झुलस कर गिर पड़ा। 

आनन - फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने उसे सीएचसी भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया। युवक के मौत की सूचना पर एएसपी पश्चिमी संजय राय, सीओ अजीत सिंह,कोतवाल सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में ताजियादारों ने किया प्रदर्शन, फोटो लेने और छेड़खानी के बाद जमीन पर रख दिए ताजिए

संबंधित समाचार