लखनऊ: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र डॉ. अशोक को मिला यह विशेष सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र डॉ. अशोक प्रसाद को  एमएसीएस की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। 

डॉ. अशोक प्रसाद पेशे से एक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने बाई-पोलर डिसऑर्डर की चिकित्सा में लीथियम के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोडियम वैलप्रोरेट की खोज की थी। डॉ. अशोक प्रतिष्ठित अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट एंड साइंस के सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह एम्स गोरखपुर की अकादमिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। साथ ही वह समाजसेवा के कार्यों में लगातार लगे रहते हैं। विदेश से लौटने के बाद से ही वह गरीब परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

एमएसीएस की निदेशक डॉ. प्रियंका ने बताया है कि हर साल उनकी संस्था देश के उन डॉक्टरों को सम्मानित करती है जो अपने देश की निस्वार्थ सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस माह की शुरूआत में राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही डॉ.अशोक के नाम की घोषणा हुई थी। जिसके बाद आज गोरखपुर आवास पर जाकर अवार्ड सौंपा गया है। इस अवसर पर डॉ. अमरीश यादव (अधिकारी, जिला पंचायत विभाग, गोरखपुर) और डॉ. अमित रंजन (एसोसिएट प्रोफेसर, एम्स गोरखपुर) भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : आदेशों के अनुपालन में कमी को लेकर डीजीपी ने जताई नाराजगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज