देहरादून: बस की चपेट में आने से महिला दरोगा की गई जान, सिपाही घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसे में महिला दरोगा की जान चले गई तो वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल है। 

बताया जा रहा है बस की स्पीड़ काफी तेज थी जिसने स्कूटी पर पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।

संबंधित समाचार