बरेली: एक दरोगा समेत 50 पुलिसकर्मियों का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराय आर्या ने शुक्रवार को एक दरोगा समेत 50 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें ज्यादातर महिला सिपाही हैं। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा लक्ष्मण चन्द को पुलिस भर्ती कार्यालय, बिथरी चैनपुर थाने में तैनात महिला सिपाही आरजू को आईसीसीसी कार्यालय, मयूरी को सीबीगंज थाने से आईसीसीसी कार्यालय, मीनू शर्मा को किला से यातायात नियंत्रण कक्ष, सिपाही कुलदीप को पेशी कार्यालय क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, मुख्य आरक्षी रवि कुमार को देवरनिया थाने से पेशी कार्यालय क्षेत्राधिकारी हाइवे भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुआंडांडा मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार