Kanpur News: नौकर ने आम खिलाने के बहाने बच्ची को बनाया था हवस का शिकार...अब 20 साल जेल में होंगे काटने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नौकर ने बच्ची का किया रेप, 20 साल की सजा

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर में 6 वर्षीय बच्ची का आम खिलाने के बहाने रेप करने वाले नौकर को एडीजे-13 की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। घटना के दौरान बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। परिजनों ने महाराजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

महाराजपुर थानाक्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि 28 जून 2022 को उनका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ खपरा मोहाल स्थित ससुराल गया था। छोटे भाई की 6 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेलते हुए बगीचे की ओर चली गई थी। जहां पड़ोसी युवक के खेतों में काम करने वाले प्रयागराज, मुडेरा मंडी धूमनगंज निवासी धीरज सोनकर ने बच्ची को आम खिलाने का झांसा देकर  रेप की घटना को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला एडीजे-13 सुरेंद्र पाल सिंह की कोर्ट में विचाराधीन था। विशेष लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि अभियोजन की ओर से 8 गवाह पेश किए गए थे। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें- Unnao: Social Media में वायरल एक PHOTO ने मचा दी धूम...जिसने भी देखा, बोला- वाह रे खाकी, आपके लिए तो सब कुछ संभव है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका