बरेली: नौकरी के लिए पत्नी ने करवाई थी शिक्षक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने शिक्षक पति की नौकरी पाने और प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी। शिक्षक की हत्या में भाड़े के हत्यारे का साथ उसकी पत्नी, साले, साली व ससुर ने …

बरेली, अमृत विचार। सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने शिक्षक पति की नौकरी पाने और प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी। शिक्षक की हत्या में भाड़े के हत्यारे का साथ उसकी पत्नी, साले, साली व ससुर ने भी दिया। आरोपी शिक्षक का शव कार में रखकर करीब तीन घंटे तक बरेली में घूमते रहे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। शीशगढ़ के गांव सहोड़ा में तैनात प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या का खुलासा फिरोजाबाद और बरेली पुलिस ने सोमवार को कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रवक्ता की पत्नी ने किराए के हत्यारे के साथ मिलकर पति की हत्या अपने ही घर में करा दी। इसके बाद उसका शव बरेली से फिरोजाबाद ले जाकर तेजाब से जलाने के बाद दफन कर दिया। पकड़े गए कातिल ने पुलिस को शव गाड़ने की बात बताई। इसके बाद फिरोजाबाद पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव खैरिया निवासी शिक्षक अवधेश सिंह बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सहोड़ा स्थित कुंवर ढाकनलाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। 12 अक्टूबर की रात को उन्होंने अपनी मां अन्नपूर्णा देवी से बात की थी। इसके बाद उनका पता नहीं चला। मां ने थाना इज्जतनगर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पत्नी विनीता, साली ज्योति, ससुर अनिल कुमार और साले प्रदीप कुमार के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अन्नपूर्णा देवी के प्रार्थना पत्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। उधर, नारखी पुलिस ने शनिवार को नारखी गांव निवासी चीकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब चीकू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

संबंधित समाचार