Unnao Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी...चालक की दबकर मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

उन्नाव, अमृत विचार। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानपुर के घाटमपुर अंतर्गत नंदना गांव निवासी सर्वेश (27) ट्रैक्टर ट्राली से काजीपुर बांगरमऊ उन्नाव से ईंट लाद कर शिवली कानपुर देहात के लिए काली मिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान तोड़ना मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 25 फिट नीचे गहरी खाई में चली गई। घटना में चालक सर्वेश नीचे दब गया। 

राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सर्वेश को बाहर निकाल कर इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएससी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: युवती को खेत में ले जाकर किया था दुष्कर्म...अब 10 साल रहना होगा सलाखों के पीछे, भरना होगा इतने हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार