बहराइच: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फखरपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के धर्मापुर इच्छापुर गांव निवासी युवक घर में लगे पंखे के वायर को सही करते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से मौत हो गई। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मापुर इच्छापुर निवासी  छोटू उम्र 18 वर्ष पुत्र संतराम रविवार सुबह पंखा चलाने के लिए घर के तार को जोड़ रहा था। 

घरेलू कनेक्शन की लाइन से पंखा लगाते समय अचानक उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।  इस मामले में थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। सूचना और तहरीर मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता