रामनगर: पेड़ पर झूलता मिला शव, परिजन बोले मर्डर है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम पूछड़ी में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ग्राम वासियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। एसएसआई मनोज नयाल ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बताया कि मृतक का नाम गौरव बोरा उम्र 23 साल पुत्र गोपाल बोरा है।

प्रथम दृष्टया युवक का फांसी लगाकर आत्महत्या करना माना जा रहा है। उधर मृतक गौरव के पिता गोपाल बोरा ने आशंका जताई  कि उसके पुत्र की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार