ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित बाहर
नई दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीनों प्रारूपों की टीम से बाहर कर दिया गया। टी-20 अंतीर्राष्ट्रीय और एक दिवसीय में उपकप्तानी का जिम्मा लोकेश राहुल को दिया गया है। रोहित को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी। तेज …
नई दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीनों प्रारूपों की टीम से बाहर कर दिया गया। टी-20 अंतीर्राष्ट्रीय और एक दिवसीय में उपकप्तानी का जिम्मा लोकेश राहुल को दिया गया है। रोहित को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम में 5वें तेज गेंदबाज होंगे जबकि केकेआर के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने सोमवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली विराट कोहली की अगुवाई में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय, एक दिवसीय और टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय और इतने ही मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के अलावा चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है।
दौरे के कार्यक्रम को हालांकि अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक बोर्ड की चिकित्सा टीम रोहित और इशांत शर्मा के चोट की निगरानी कर रही है।
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम :
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
एक दिवसीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शारदुल ठाकुर ।
टेस्ट टीम:
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजक्यिं रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रद्धिमिान साहा (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज।
