कासगंज: अठखेलियां करता 'नाग-नागिन' का जोड़ा बना लोगों के लिए कौतूहल, फोटो-वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। थाना ढोलना के गांव नगला जोर में आठखेलियां करते नाग-नागिन का जोड़ा लोगों के लिए कौतहूल बन गया। दृश्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। काफी देर तक लोगों ने नजारा अपनी आंखों से देखा। कुछ लोगों ने मोबाइल के कैमरे से फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किए हैं। 

सुबह नगला जोर के कुछ ग्रामीण खेतों पर काम के लिए गए थे। जब ग्रामीणों ने एक खेत की मेड के पास से नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां खेलते देखा अनायश ही उनके पैर रुक गए। डरे सहमे ग्रामीण दूर से नजारे को देखते रहे। जब यह खबर गांव में फैली तो कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे मौके पर एकत्रित हो गए और नाग-नागिन द्वारा खेली जा रही अठखेलियों को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।

इसी बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद लिया। किसी ने फोटो तो किसी ने वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर भी यह फोटो लोगों के लिए कौतहूल रही। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 40 मिनट तक यह दृश्य चलता रहा। उसके बाद नाग-नागिन चले गए। ग्रामीणों ने नाग-नागिन के जोड़े को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही।

संबंधित समाचार