रायबरेली: सलोन बस अड्डे पर भिड़ी महिलाएं, वीडियो वायरल
रायबरेली, अमृत विचार। सलोन कोतवाली क्षेत्र का बस अड्डा उस समय रणभूमि में बदल गया जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते दोनों महिलाए एक दूसरे पर हमलावर हो गई। महिलाओं का मामला होने के कारण लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने छुड़ाने की कोशिश नही की। सोमवार को पूरी मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।
सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो महिलाएं अचानक बस अड्डे पर मिलते ही एक दूसरे पर हमलावर हो गई। यह मारपीट हुई क्यों हुई और इसका क्या कारण है यह किसी को नही पता। खबर है कि विवाद के बाद दोनों चली गईं लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया था और ये वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी उनके पास नही है, जांच की जाएगी।
#Video रायबरेली: सलोन बस अड्डे पर भिड़ी महिलाएं, वीडियो वायरल#upviralvideo #viralvideo pic.twitter.com/qgJc8sDTup
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 22, 2024
ये भी पढ़ें -अयोध्या में नहीं है हॉकी की स्कूली टीम, प्रतियोगिता कैंसिल
