खुद को CBI अधिकारी बताकर बहराइच में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी धमकी-कहे अपशब्द   

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण एकता परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत उसने एसपी से कर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।

कोतवाली देहात के रायपुर राजा निवासी विवेक शुक्ला पुत्र अमरेंद्र नाथ शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि वह अखिल भारतीय युवक ब्राह्मण एकता परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है। उनके ऊपर पूर्व में कई बार जानलेवा हमला हो चुका है साथ ही धमकी मिल चुकी है। विवेक शुक्ला ने बताया कि रविवार रात से उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया जा रहा है। वह अपने को सीबीआई का आईपीएस ऑफिसर बता रहा है। इतना ही नहीं उसके द्वारा अपशब्दों का प्रयोग भी किया जा रहा है। विवेक ने एसपी से केस दर्ज करने के साथ मामले की जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें -अनूसूचित जाति के छात्र से अभद्रता पर SC/ST आयोग नाराज, तलब की रिपोर्ट-असीम अरुण बोले-होगी सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?