हरदोई के रहने वाले दरोगा की ड्यूटी के दौरान अयोध्या में मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरोगा सुरेंद्रनाथ(59) गुरुवार सुबह नयाघाट चौकी पर फरियादियों से बात कर रहे थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन फानन उनको श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

ये भी पढ़ें -खुद को CBI अधिकारी बताकर बहराइच में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी धमकी-कहे अपशब्द

संबंधित समाचार