हरदोई: हाईटेंशन तार की चपेट में कांवड़ियों की पिकअप, करीब आधा दर्जन घायल
कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। सावन माह में कांवरियों का जत्था कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र से शिव शंकर मंदिर में जाने का सिलसिला चल रहा है। जिसमें बच्चे पुरुष-महिलाएं पर बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। रविवार को कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम खजोहना से कांवड़ियों का एक जत्था सांय को जलाभिषेक के लिए मेहंदी घाट के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ।
इसी दौरान मल्लावां से गौसगंज मार्ग पर खजोहना तिराहे पर पिकअप डाला में लगे डीजे साउंड सिस्टम के एक लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें पिकअप में बैठे लगभग आधा दर्जन कांवड़िए चपेट में आ गए, जिसमें बच्चे-युवा चपेट में आ गए। इस अचानक घटना से त्राहिमाम मच गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस, विवेक, पिंटू, अर्जुन का पुत्र सहित सात लोग गंभीर रूप से चपेट में आकर झुलस गए हैं। इस घटना से पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचने की सूचना मिल रही है।
ये भी पढ़ें- हरदोई: घर से शेविंग कराने निकला था युवक, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गड्ढे में गिरकर हुई मौत
