बरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मां और पिता के साथ आ रहे युवक की बाइक में हाफिजगंज के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को …

बरेली, अमृत विचार। मां और पिता के साथ आ रहे युवक की बाइक में हाफिजगंज के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा करके चालक को हिरासत में ले लिया है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी सोनू अपनी मां नन्नी और पिता के साथ बाइक से हाफिजगंज में रहने वाली बुआ के घर जा रहा था। इसी बीच वह जैसे ही हाफिजगंज के पास कांठूपुर पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग बाइक से दूर जा गिरे हादसे मे सोनू और उसकी मां नन्ही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस्लाम को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही सोनू और नन्ही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार