आजमगढ़: एंटी करप्शन टीम ने डीएम कार्यालय से संपत्ति अमीन को 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। आजमगढ़ में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संपत्ति अमीन को 22 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लेकर मकान के अधिग्रहण को लेकर मुआवजे के भुगतान के लिए पीड़ित से रुपए मांगे थे। 4 साल से पीड़ित मुआवजे के लिए चक्कर काट रहा था।

आजमगढ़ के बिलरियागंज के रहने वाले उमेश चंद्र राय ने एंटी करप्शन टीम को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उसका मकान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में चले जाने पर मिलने वाले मुआवजे के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना नाई गई।

कलेक्ट्रेट परिसर के रूम नंबर 53 से रंगे हाथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के डीएम विशाल भारद्वाज का कार्यालय है। आरोपी डीएम ऑफिस की नाक के नीचे रिश्वत ले रहा था। आरोपी के कब्जे से एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे नोट भी बरामद कर लिए जो आरोपी को रिश्वत के लिए दिए गए थे। इस मामले में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा की भी संलिप्त पाए गए हैं। आनंद मिश्रा को सह अभियुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, तीन झुलसे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म