हल्द्वानी: नाजायज संबंध का हुआ खुलासा तो पत्नी ने पति पर कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नाजायज रिश्ते का खुलासा हुआ तो पत्नी ससुराल से जेवर और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र समेट कर फरार हो गई। अवसाद में पति ने जान देने की कोशिश की। वहीं पत्नी ने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था। आरोप है कि उसकी पत्नी के वहीं काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध हो गए। पति को इसका पता चल गया, लेकिन वह चुप रहा।

हालांकि इस घटना से वह अवसाद में आ गया। उसने जान देने की कोशिश, लेकिन बहन ने उसे समझा दिया। युवक की बहन ने भाभी को भी समझाना चाहा, लेकिन वह मायके चली गई। जाने से पहले वह अपने साथ आभूषण और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले गई।

इसके बाद उसने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर दी। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि तहरीर मिली है, उसकी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार