सुल्तानपुर: कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि भाई के साथ कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से सरेराह रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाई के विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार को मुसाफिरखाना से कोचिंग पढ़कर साइकिल से अपने भाई के साथ घर वापस आ रही थी। रास्ते में बंधुआकला थाना क्षेत्र के खंडसा गांव के निकट लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कुछ मनचलों ने छात्रा को रोककर छेड़छाड़ शुरू की। इसका किशोरी व उसके भाई ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने मारपीट भी की। अपने साथ हुई घटना की शिकायत किशोरी ने अलीगंज चौकी पर की। शिकायती पत्र पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

शुक्रवार चौकी इंचार्ज राकेश ओझा ने तीनों शोहदों सेहरान खान, जसीन खान व सिरताज अली निवासी खंडसा थाना बंधुआ कला को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनचलों को न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर में कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का जलाया पुतला, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार