लखीमपुर खीरी: सभासदों का आरोप- नगर पंचायत अध्यक्ष के परिजन कर रहे दबंगई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग

खीरी टाउन/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। नगर पंचायत खीरी के अध्यक्ष के परिजनों पर सभासदों ने दबंगई करने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे सभासदों ने बताया कि ऐतिहासिक बीसवां मेले की देख रेख के लिए हर साल नगर पंचायत बोर्ड से मेला प्रभारी चुना जाता है। जिसकी देख-रेख में मेले संचालित होता है।

पिछले साल की तरह इस साल भी सर्व सम्मति से अरनीखाना मोहल्ले के सभासद मकसूद अली घोसी के अध्यक्ष बनने से नाराज चेयरपर्सन उजमा के परिजन अतीक अहमद बाबा और सभासदों के बीच वाद विवाद हुआ। सभासदों ने दबंगई करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र  देकर  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मकसूद अली, उबैद, सुरेश, जहरुल, मोहम्मद नसीम आदि  मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Etawah Road Accident: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार और डबल डेकर बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

 

संबंधित समाचार