लखनऊ: केजीएमयू पहुंची अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची, बेहतर इलाज के लिए सरकार ने उठाया अहम कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को लखनऊ लाया गया है। राजधानी के केजीएमयू स्थित क्वीन मेरी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कर लिया गया है। जहां पर डॉक्टर सुजाता देव और उनकी टीम दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की जांच और इलाज में जुटी हुई है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहा जा सकता है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे।

यूपी के अयोध्या जिले स्थित भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता को सोमवार सुबह अयोध्या से एंबुलेंस के जरिये लखनऊ भेजा गया। वहीं लखनऊ में पीड़िता के इलाज के लिए पहले से ही पुख्ता व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों की टीम के साथ सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। क्वीन मेरी अस्पताल पहुंचते ही पीड़िता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : हिंसा की आग में सुलग रहा बांग्लादेश, शेख हसीना ने इस्तीफा देकर छोड़ा देश, सेना बनाएगी अंतरिम सरकार

संबंधित समाचार