बहन की सास को घोंपा था चाकू, जीजा ने लिखाया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहन की सास को चाकू से गोदने के बाद फरार आरोपी के खिलाफ उसके जीजा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। 

जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी यहां अपने बेटे मनोज सिंह व बहू के साथ रहती है। पड़ोस में बहू का भाई मंसाखेड़ा शीशगढ़ बरेली निवासी अर्जुन राजपूत पुत्र हरवंश सिंह पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। अर्जुन का आरोप था कि गंगा उसका परिवार तोड़ना चाहती थी।

पुलिस को दी तहरीर में गंगा के बेटे मनोज सिंह ने कहा कि उनका साला अर्जुन राजपूत 7-8 महीने से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। कई बार वह उनके घर पहुंचा। मां पर पत्नी व बच्चों से दूर करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे मां गंगा पास की दुकान में सामान लेने गई थीं।

तभी दुकान के पास घात लगाकर बैठे उनके साले अर्जुन राजपूत ने उनकी मां पर चाकू से 3-4 वार किए और मौके से फरार हो गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी अर्जुन राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार