Himachal floods : कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, ढांढस बंधाया तो रो पड़े पीड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की। हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर, कंगना रनौत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का अपना वादा पूरा किया है। 

हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने के बाद कंगना अब व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तबाही देखने के लिए वहां पहुंची हैं। अपने दौरे की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए, मंडी की सांसद कंगना रनौत ने लिखा, आज हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हम इस विशाल ब्रह्मांड के सामने बहुत कमज़ोर हैं… हे धरती देवी, जीवन की माता हम पर दया करें।

गौरतलब है कि मंडी के पधर के रामबन गांव में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी और शव मिले हैं, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है। इसी तरह, रामपुर के समेज गांव में 36 लोग लापता हैं। हालांकि, सतलुज से पांच शव मिले हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हुई है। इसी तरह, कुल्लू के निरमंड में 5 लोग लापता हैं और दो शव मिले हैं।

ये भी पढ़ें : Bangladesh Violence : शेख हसीना की मदद करेगा भारत, भारतीय छात्रों की सुरक्षा करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में 

 

 

संबंधित समाचार