प्रयागराज: कुएं का दूषित पानी पीकर पांच की मौत, 22 लोग बीमार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित है गांव के लोग

प्रयागराज, अमृत विचार। गंगापार इलाके में विकास खंड सैदाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के जगतपुर भदवा गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से आठ दिनों में दो बच्चे और तीन अन्य लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस दूषित पानी की वजह से 22 से अधिक लोग बीमार है। मामले को एडीएम ने संज्ञान में लिया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर तत्काल प्रभाव से बीमार लोगों का इलाज शुरु किया।

सैदाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से साथ दिनों मे चार बच्चों की मौत हुयी थी। मंगलवार को पांचवी मौत होने के बाद गांव में कोहराम मच गया। जब ग्रामीणों ने हंगामा शुरु किया तो मौके पर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। कई दिनों से की जा रही शिकायत की अनदेखी से हुई इस बड़ी घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर डेरा डाल दिया। डॉक्टरों ने बीमार लोगों को दवाइयां वितरित करना शुरु कर दिये। एसडीमम के निर्देश के बाद गांव में टीम ने बीमार लोगों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। सभी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-06 at 18.36.52_08e630c3
बीमार मां को अस्पताल ले जाता बच्चा और पिता

गांव में छिड़काव व बांटा जा रहा ओआरएस का घोल
भदवा गांव संक्रामक बीमारी डायरिया ने तेजी से पांव पसार लिया है। सप्ताह भर के भीतर मंगलवार को उल्टी-दस्त से पांचवी मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। ग्रामीणों में क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गई।  ग्रामीणों को ओआरएस का पाउडर भी दिया गया। 

इनकी हो चुकी है मौत, अन्य बीमार
भदवा गांव के 35 वर्षीय वीरेंद्र मुसहर पुत्र जोखनलाल, तीन वर्षीय संजना पुत्री रविशंकर,10 वर्षीय दिवाकर पुत्र, 55 वर्षीय चन्नर मुसहर की पत्नी नीता, मूटरी देवी, और पुरुषोत्तम की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही बीमार होने वालों में बस्ती के सत्यम, सुंदरम, दिलखुश, दिवाकर, दीपांशु, संगीता, सिंटू, शब्बू, आनंद, रितेश, रंजीत, कुसुम, लक्ष्मी, संजना, प्रकाश, गरिमा, संजीत, ललित, उर्मिला, जीत लाल, शिव, आकाश, आकांक्षा, पवन बीमार है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया गया है। 

गांव में गुस्सा, नहीं सुनी गई शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि हंडिया तहसील के भदवा गांव में दूषित पानी की शिकायत काफी दिनों से की जा रही थी। गांव में पानी पीने के लिए महज एक ही कुआ है। कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नही दिया। जिससे पांच लोगों की जान चली गयी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच में जटी है।

हंडिया में डायरिया से पांच लोगों की मौत का मामला संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। सभी बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। मौत की जांच भी की जा रही है-आशू पाण्डेय, सीएमओ, प्रयागराज

गांव में दूषित पानी  के पीने से पांच लोगों की मौत हुई है और काफी लोग बीमार हैंसभी का इलाज किया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है-दिग्विजय सिंह एसडीएम, हंडिया

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: पद्मश्री साइंटिस्ट के घर चोरी, खतरे में प्रयोगशाला, दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

संबंधित समाचार