बदायूं: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मंगलवार देर शाम थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका के पास हुआ हादसा

ओरछी, अमृत विचार। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गांव सिसरका के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल को इलाज के लिए बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

हादसा मंगलवार देर शाम राजमार्ग स्थित गांव सिसरका स्थित गैस एजेंसी के पास हुआ। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी बबलू (18) पुत्र छोटे लाल जिला संभल के कस्बा चंदौसी में देवी जागरण में बाइक से जा रहे थे। वहीं जिला संभल के कस्बा चंदौसी क्षेत्र के मोहल्ला नशाखा निवासी जावेद (22) और उसका दोस्त शाह आलम अपनी रिश्तेदारी में कस्बा फैजगंज बेहटा बाइक से आ रहे थे। गांव सिसरका के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। बाइकों की गति ज्यादा होने की वजह से बाइक सवार दूर जा गिरे। बबलू और जावेद की मौके पर मौत हो गई जबकि शाह आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी भेजा। मृतकों के परिजन आ गए। घटनास्थल पर चीत्कार करने लगे। पुलिस ने उन्हें सांत्वना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पंचनामा से कुछ नहीं, पोस्टमार्टम में आए 14 निशान...गांव से शव ले आई पुलिस

संबंधित समाचार