कन्नौज में सैलून कर्मी ने थूक लगाकर की मसाज: मोबाइल पर बनाता रहा VIDEO, सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सैलून कर्मी ने थूक लगाकर मसाज की

कन्नौज, अमृत विचार। समाज के दुश्मन आए दिन दो समुदायों के बीच बैर पैदा करने के कुत्सित प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामले में एक वीडियो वायरल (अमृत विचार डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता) हुआ है।

जिसमें सैलून कर्मी ग्राहक के चेहरे की मसाज कर रहा है। खास यह कि इसके लिए वह थूक का प्रयोग कर रहा है। साथ ही अपने ही मोबाइल से वीडियो भी बना रहा है। मामले में तालग्राम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक सैलून संचालक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करते नजर आ रहा है। मामला तालग्राम नगर के एक सैलून का है। इसमें सैलून कर्मचारी थूक लगाकर युवक के चेहरे पर मसाज कर उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। लोगों ने इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

वायरल वीडियो करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान पर आने के बाद यूसुफ उर्फ बौरा पुत्र इरशाद सलमानी निवासी जेरकिला, थाना तालग्राम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाईकोर्ट ने उम्रकैद को 10 साल कारावास में बदला...50 रुपये के विवाद में चाकू से की थी हत्या, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार