अयोध्या : अखिल भारतीय मंत्री समूह कार्यशाला की तैयारियां पूरी, संघ के बड़े पदाधिकारी होगें शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में संपूर्ण देश में कार्य कर रहे समस्त अखिल भारतीय मंत्री, क्षेत्रीय मंत्री तथा प्रांतीय मंत्रियों की अखिल भारतीय कार्यशाला 9,10,11 अगस्त को साकेत निलयम संघ कार्यालय अयोध्या में आयोजित है। 

जिसमें विद्या भारती की गतिविधियां तथा आयाम सहित विभिन्न विचारणीय बिंदुओं पर चर्चा–परिचर्चा होगी। इस कार्यशाला में डाॅ कृष्ण गोपाल सह सर कार्यवाही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोविंद चंद्र महंत अखिल भारतीय संगठन मंत्री विद्या भारती, जेएम काशीपति, यतींद्र कुमार शर्मा, श्रीराम अरावकर अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री , अवनीश भटनागर अखिल भारतीय महामंत्री एवं संपूर्ण देश में काम करने वाले समस्त अखिल भारतीय मंत्री, सह मंत्री, क्षेत्रीय मंत्री, प्रांतीय मंत्री उपस्थित रहेंगे।

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र की देखरेख में संपूर्ण बैठक संचालित होगी। कार्यशाला की व्यवस्था में अयोध्या महानगर के समस्त प्रधानाचार्य, विद्या भारती अवध प्रांत के समस्त पूर्णकालिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यशाला के सर्व व्यवस्था प्रमुख अवनि कुमार शुक्ल ने बताया कि सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान

संबंधित समाचार