अयोध्या : नौ अगस्त से एक वर्ष तक विविध आयोजन करेगा शहीद शोध संस्थान
अयोध्या, अमृत विचार : शहीद अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष 9 अगस्त से आगामी 9अगस्त 2025 तक मनाएगा। इसके तहत छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां तथा सेमिनार आयोजित किया जाएगा। प्रशासन तथा माध्यमिक विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने बताया कि शहीदों पर कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाएं प्रदेश में काकोरी एक्शन से संबंधित जनपदों के लोग अलग अलग आयोजन करेंगे। गोरखपुर में आयोजन समिति गठित की गई है। प्रदेश में प्रारंभ होने वाले शताब्दी वर्ष का मुख्य आकर्षण गोरखपुर में आयोजन होगा। अयोध्या में शहीद उद्यान में काकोरी एक्शन के शहीदों को माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन खोलें जाने वाले शहीद कक्ष को बंद किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि यह शताब्दी वर्ष में काकोरी एक्शन के शहीदों का अपमान है। उन्होंने प्रत्येक दिन निर्धारित समय तक शहीद कक्ष खोलने तथा वहां पर क्रांतिकारी आंदोलन से संबंधित दस्तावेज प्रदर्शित करने की मांग किया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश के युवाओं तथा छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराया जाएगा। देशवासियों को देशभक्ति से लैस करने के लिए सरकार और प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान
