जम्मू-कश्मीर: नए भूमि कानूनों के विरोध में पीडीपी और एनपीपी का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने का मार्ग सुगम बनाने वाले नए भूमि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए बुधवार को अलग अलग प्रदर्शन किए। महासचिव एवं पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी के नेतृत्व में …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने का मार्ग सुगम बनाने वाले नए भूमि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए बुधवार को अलग अलग प्रदर्शन किए।

महासचिव एवं पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी के नेतृत्व में पीडीपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और पार्टी का झंडा थाम कर गांधी नगर स्थित पीडीपी मुख्यालय से नए भूमि कानून लाए जाने को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए रैली निकाली।

हालांकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मुख्य सड़क पर मार्च करने से रोक दिया और बाद में वे शांति से तितर-बितर हो गए। पिछले सप्ताह रिहा होने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे झंडे के बारे मे दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर उठे विवादों के बाद पार्टी द्वारा पहली बार यह कोई बड़ी राजनीतिक गतिविधि है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर को लेकर पिछले साल 5 अगस्त को संविधान में किए गए बदलावों को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक उन्हें चुनाव लड़ने अथवा तिरंगा थामने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

संबंधित समाचार