अल्मोड़ा: महिला को जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। चौखुटिया निवासी एक महिला ने गांव के ही लोगों पर जबरन घर में घुसकर उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर चौखुटिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत जुकानौली निवासी महिला लक्ष्मी देवी ने पुलिस में तहरीर दी। महिला का कहना है कि उनकी देवरानी भगवती देवी और वो जुकानौली में परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि उनके व उनकी देवरानी के पुत्र बाहर नौकरी करते हैं।

घर पर वो और उनकी देवरानी अकेले रहते हैं। आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके गांव के ही भगवत सिंह, कार्तिक चौहान जबरदस्ती घर में घुस गए और घर के अंदर नाप जोख करने लगे। बताया कि इससे पूर्व भी इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लेकिन अब फिर ये उन्हें परेशान करने लगे हैं।

इसके अलावा जमन सिंह और उनकी बहू की तरफ से भी जबरदस्ती उनके घर के पास जमीन व उनके खेत को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। इससे उन्हें और उनके परिवार के लिए जानमाल का खतरा बना हुआ है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार