प्रतापगढ़: जिला अस्पताल को बना दिया गया मेडिकल कॉलेज, सुविधाएं वहीं- सपा सांसद
सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने सदन में रखा मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा का मुद्दा
प्रतापगढ़, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल की दुर्दशा को रखा। सदन में उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में मेडिकल सुविधा के नाम पर महज खानापूर्ति है। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दे दिया गया है लेकिन सुविधा आज भी जिला अस्पताल स्तर की है।
उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों के मेडिकल कॉलेज में काफी सुविधाएं हैं और क्रिटिकल केस आने पर यहां के मरीज को प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है। यहां मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रॉमा सेंटर नहीं है। न्यूरो सर्जन, मनोचिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। एमआरआई मशीन का ऑपरेटर नहीं है, इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल या दूसरे जनपदों को जाना पड़ता है। इस कारण से बहुत से मरीज की मृत्यु हो जाती है। यहां पर डायलिसिस सेंटर पर कम बेड होने के कारण मरीजों को लंबे समय तक जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: गोली लगने से घायल ईंट भट्ठा संचालक की इलाज के दौरान मौत, लोगों में आक्रोश
