Kanpur: पिता-पुत्र ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, जेवर लेकर हुए फरार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थानाक्षेत्र निवासी महिला का फ्लैट कब्जाने की नियत से पिता-पुत्र व उसके रिश्तेदार ने घर में घुस कर महिला संग मारपीट व छेड़छाड़ कर घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ डकैती, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

जाजमऊ निवासी महिला ने बताया कि सुहैल नफीस, बेटा नादिर नफीस और उसका साला उनके फ्लैट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते 27 दिसम्बर 2023 को वह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर फ्लैट पर पहुंची, जहां पर तीनोx आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियो के साथ ताला तोड़कर घुस आए। इसके बाद पीड़िता से मारपीट कर घर मे रखे 87 हजार रुपये, चांदी व सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। 

पीड़िता ने मारपीट के दौरान उक्त लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी, मारपीट, डकैती समेत अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एसडीएम करेंगी हिजाब विवाद की जांच; भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी की अपील के बाद जिलाधिकारी ने दिए निर्देश...

 

संबंधित समाचार