रामपुर: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी/रामपुर, अमृत विचार। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घटना उत्तराखंड राज्य की सीमा से सटे चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार की देर रात किशोरी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था।

आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के बाहरी छोर पर पड़ी मिली। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चौकी इंचार्ज राहुल गंगवार ने बताया कि अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मॉडल टाउन में दो मंजिला मकान गिरा, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

संबंधित समाचार