रायबरेली: तीन घरों से चोरों ने लाखों का माल किया पार, गांव में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शनिवार की रात चोरों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया। मामले की जानकारी ग्रामीणों को रविवार की सुबह हुई है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बनियन मजरे पचखरा में हुई है।

शनिवार की रात चोर गांव के शिव मोहन सिंह बघेल, राजू सरोज और कल्लू गुप्ता के घरों को चोरों ने निशाना बनया। इस दौरान चोरों ने बड़े आराम से इन घरों को खंगाला और नगदी व आभूषण से भरे बक्से को उठा ले गए। रविवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ देखकर दंग रह गए। गांव में एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। चोरी गए सामान में सोने और चांदी के आभूषण तथा नगदी शामिल है।

पीडितों ने बताया कि  शिव मोहन सिंह के घर से 28 हजार रुपए नगद और 60 हजार रुपए कीमत के जेवरात , राजू सरोज के यहां से डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात और 45 हजार रुपए नगद तथा कल्लू गुप्ता के यहां से 20 हजार रुपए कीमत के जेवरात और 20 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं। गांव से बाहर खेत में चोरों द्वारा बक्सा फेंका गया था। किंतु उसमे से आभूषण और नगदी गायब थे। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, लंबे समय से बीमार थे

संबंधित समाचार