Rampur News : युवक ने तोड़ दिया युवती का iPhone, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
रामपुर,अमृत विचार। मां के साथ ज्वैलर्स के यहां खरीदारी करने आई युवती से युवक ने बात करने के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद गेट निवासी रानी का कहना है कि दस अगस्त को वह अपनी बेटी जोया के साथ किसी काम से रिलायंस ज्वैलर्स पर आई थी। इस बीच बेटी का परिचित युवक अफसान वहां मिल गया। जिससे उसकी बेटी बात करती थी। इसी बात को लेकर युवक ने बेटी से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी का आईफोन तोड़ दिया। जिससे मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
