आगरा: चलती कार में छात्रा के साथ रेप, हवस मिटाकर कार से फेंका...
सीनियर छात्र पर घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
आगरा, अमृत विचार। थाना के सिकंदरा क्षेत्र में चलती कार में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो छात्रा के साथ रेप किया और फिर अर्द्धनग्न हालात में सड़क पर फेंक कर फरार हो गया। अपने साथ हुई वारदात की शिकायत लेकर छात्रा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।
लखनऊ की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह आगरा के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा है। 10 अगस्त की शाम को वह सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल चौराहे पर खड़ी थी। तभी उसका सीनियर शिवांश कार लेकर आ गया। उसको जबरन कार में बैठा लिया। कार में उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ गलत काम किया गया और फिर उसे कार से धक्का दे दिया। शिवांश ने हाथ पकड़कर उसे कार में जबरदस्ती बैठा लिया। कार में पर्दे लगे हुए थे। इसके बाद उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए। फिर मुझे पीटने लगा और मेरे साथ रेप किया। शिवांश ने मेरे साथ गलत काम करने के बाद मुझे सड़क पर धक्का देकर सड़क पर ही गिरा दिया। छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रा का आरोप यह भी है कि उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है।
