मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर बनाई फेक आईडी तो होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो चुराकर फेक आईडी बनाकर उनको परेशान करने वालों की अब खैर नहीं हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर साइबर हेल्पलाइन की टीम अब 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इतना ही नहीं हेल्पलाइन ने करीब 21 ऐसे फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट को बंद कर दिया है जो सोशल …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो चुराकर फेक आईडी बनाकर उनको परेशान करने वालों की अब खैर नहीं हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर साइबर हेल्पलाइन की टीम अब 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इतना ही नहीं हेल्पलाइन ने करीब 21 ऐसे फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट को बंद कर दिया है जो सोशल मीडिया से फोटो चोरी करके बनाए गए थे। इसके अलावा आईपी एड्रेस के आधार पर ऐसे शोहदों की धरपकड़ करने की भी तैयारी कर ली गई है।

मौजूदा दौर में सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिस कारण साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर लुटेरे आए दिन लोगों के एकाउंट से रकम निकालकर ठगी कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी व इंस्ट्राग्राम बनाकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जीवाड़ा करके लड़कियों को ब्लैक मेल करने के भी मामले सामने आ रहे हैं। लगातार मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है।

फर्जी तरीके से बनाए गए 21 एकाउंट कराए बंद
साइबर हेल्प लाइन ने फर्जी तरीके से फेसबुक व इंस्ट्राग्राम में बनाए गए 21 एकाउंट बंद कर दिए। यह वह एकाउंट हैं जो सोशल मीडिया से लड़कियों की फोटो चोरी करके बनाए गए थे। अब इन शोहदों को पकड़ने की तैयारी कर ली गई है। अफसरों का कहना है कि इन घटनाओं को रोकने के लिए खासतौर पर लड़कियां व महिलाएं फेसबुक, वाट्सएप व इंस्ट्राग्राम में अपनी फोटो लगाने से बचे। क्योंकि यही से फोटो चोरी करके शोहदे फेक या क्लोन एकाउंट आसानी से बना लेते हैं। अगर फोटो लगानी है तो अपनी प्रोफाइल की प्राइवेसी को इस तरह से सेट करें कि कोई अंजान व्यक्ति फोटो खोल न सके।

मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि करीब 21 एकाउंट बंद करने के साथ ही शोहदों को पकड़ने के लिए एक टीम को लगाया गया है। वहीं त्वरित कार्यवाही के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 9454401742 को 24 घंटे सक्रिय किया गया है।

संबंधित समाचार