विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा शामिल हुए CM योगी, बोले-यह देश का नहीं, मानवता का विभाजन था...देखे तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से लोकभवन तक निकली यात्रा 

लखनऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' निकली। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची। 

WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.44.51_e07ea036WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.44.51_5dd6095c

इस दौरान सीएम योगी हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी। लोकभवन में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवीय त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि विश्व को 'वसुधैव कुटुंबकम्' के आत्मीय भाव से परिचित कराने वाली हमारी भारत मां को आज ही के दिन, वर्ष 1947 में निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए विभाजन की त्रासदी की ओर ढकेला गया था। 

WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.44.51_e07ea036

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, बलवीर सिंह औलख,  विधायक योगेश शुक्ल, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अनूप गुप्ता, उमेश द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- AKTU: मेडल की चमक से चमके मेधावियों के चेहरे, युवाओं को 2047 तक देश को बनाना है विकसित भारत- राज्यपाल

संबंधित समाचार