कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम से निकाली तिरंगा यात्रा: बुलडोजर पर खड़े होकर लहराया तिरंगा, ये अधिकारी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

कानपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय से तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान महापौर ने कर्मचारियों को झंडा वितरण किया। महापौर प्रमिला पांडेय बीजेपी पार्षदों के साथ बुलडोजर पर खड़ी होकर झंडा लहराया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम व मेरी शान तिरंगा है जैसे नारे भी लगाए। 

बता दें कि, तिरंगा रैली नगर निगम मुख्यालय से कोकोकोला स्थित जय जवान चौक पर समापन हुआ। महापौर प्रमिला पांडेय ने यात्रा के दौरान सभी शहरवासियों से 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वन किया। महापौर ने कहा कि हमें अपनी आजादी पर गर्व होना चाहिए। 

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवेश खान, अमित भारतीय, जगदीश यादव,  जोनल अधिकारी विद्या सागर, राजेश सिंह समस्त जेडएसओ समेत बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे।ṇ

ये भी पढ़ें- कानपुर में फर्श धंसने के बाद अब उसी मकान की गिरी दीवार...लोग बोले- मेट्रो बनने के कारण मन में बना रहता हादसे का डर

संबंधित समाचार