लखीमपुर खीरी : शोहदा बोला तेजाब फेंक दूंगा...डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीड़ित पिता की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर की एक छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर स्कूल और कॉलेज जाना बंद कर दिया है। आरोपी उसे रास्ते में परेशान करता है। बात न करने पर घर से उठा ले जाने और तेजाब फेकने की धमकी देता है। सदर कोतवाली पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। शहर से सटे गांव छाउछ निवासी शादाब नाम का युवक उसकी पुत्री को करीब एक महीने से परेशान करता है। रास्ते में रोककर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बात करने का दबाव बनाता है। छात्रा के इंकार करने पर उसे घर से उठा ले जाने और तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है। इससे परेशान छात्रा ने स्कूल और कॉलेज जाना बंद कर दिया है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार