बरेली: 106 वां उर्स-ए-रजवी...एक्शन में आई आरएसी, अदनान मियां ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अदनान मियां ने पदाधिकारियों को दिए तैयारियों में जुटने के निर्देश

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 106वें उर्स-ए-रजवी की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। 29, 30, 31 अगस्त को उर्स मनाया जाएगा। लिहाजा उर्स में आने वाले जायरीन की खातिरदारी के लिए एक बैठक ने रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) की तरफ से की गई। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने बैठक को खिताब किया। 

आरएसी के मीडिया प्रभारी हनीफ अजहरी ने बताया कि मुफ्ती उमर रजा ने कुरान की तिलावत से बैठक की शुरुआत की। डॉ. साजिद रजा ने आला हजरत की लिखी नात “चमक तुझसे पाते हैं सब पाने वाले” पढ़ी। इसके बाद मुफ्ती उमर रजा ने खिताब किया। उन्होंने आरएसी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उर्स की तैयारियों में जुटने को कहा। आखिर में नबीरा-ए-आला हजरत मौलाना अदनान रजा कादरी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि जल्द बड़ी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस बार के इंतजामात हर बार से बेहतर होंगे। बैठक में मुशाहिद रफत, मौलाना सैयद सफदर अली, मौलाना कारी सैयद तौकीर रजा, मौलाना लियाकत रजा, मौलाना इशरत रजा, मौलाना जाहिद, मौलाना तालिब रजा, डॉ. साजिद रजा, मौलाना ताज रजा, गुलाम मुस्तफा, आफाक रजा, हाफिज गुलाम रजा, फुन्नू मियां, परवेज रजा, इफ्तेखार अहमद, अकील अहमद, फैजान सैफी, मुजम्मिल रजा, अजमल खा, आकिब रजा खा, ताज रजा, अब्दुल लतीफ रजा, बासित रजा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार