सुलतानपुर: दो किशोरियों ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया दुराचार का आरोप, जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के दरबार में पहुंचकर की शिकायत

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को दो किशोरियां एसपी सोमेन बर्मा से न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर दुराचार का आरोप लगाया है। 

मामला एसपी दरबार में पहुंचते ही बल्दीराय पुलिस एलर्ट मोड़ में आ गई है। मामले को संज्ञान लेते हुए बल्दीराय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।  बल्दीराय थाना प्रभारी आरबी सुमन ने बताया कि क़रीब 15 दिन पुराना मामला बताया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान एससी महिला है। प्रधान प्रतिनिधि के रूप में गांव के ही एक सवर्ण है। वहीं, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बनना चाह रहे हैं। जिसके चलते यह आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल अब बल्दीराय पुलिस की जांच के बाद ही सत्यता सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें मतदान और मतगणना की डेट

संबंधित समाचार